बस तू है!!
तू है मेरी दुनिया
मेरी दुनिया बस तू है
लड़ता भी तुमसे हूँ
मरता भी तुमपे हूँ
बिगड़ता तुम्ही पर हूँ
सवरता तुम्ही से हूँ
जुदाई तुम्ही से है
खुदाई तुम्ही से है
गिला तुम्ही से है
शिकवा तुम्ही से है
मनाना तुम्ही से है
रुसवा तुम्ही से हैं
मेरी मोटी तुम्ही हो मेरी पतली तुम्ही हो
मेरी मैना तुम्ही हो मेरी हिरणी तुम्ही हो
तेरी छोटी छोटी आँखों में मेरी दुनिया बड़ी है
जहा भी देखूं तू मेरे साथ खड़ी है
तू है मेरी दुनिया
मेरी दुनिया बस तू है
No comments:
Post a Comment